रांची, जून 22 -- कैंब्रिज ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में योग शिविर का आयोजन अनगड़ा, प्रतिनिधि। कैंब्रिज ग्रुप के शिक्षण संस्थानों में सोमवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। सीआईटी में योग शिक्षक राजकुमार व रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया। शिविर में प्रणामायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, सूर्य नमस्कार, सेतुबंध आसन, शलभासन, ताड़ासन, शीर्षासन आदि का अभ्यास कराया गया। योग गुरु राजकुमार ने योग के लाभ बताते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग निरोग रहने का सर्वोत्तम उपाय है। प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन ने कहा कि योग करने से न केवल शारीरिक चुस्ती-दुरुस्ती बनी रहती है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। यह भी पढ़ें- महिला कॉलेज में योग दिवस पर छात्राओं को दिया गया योग प्रशिक्षण इसलिए नियमित रूप से योग करें और स्...