लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से बुधवार को मालवीय सभागार में आयकर विभाग के सहयोग से नवीन आयकर अधिनियम विषयक जागरूकता और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां विभागाध्यक्ष प्रो. राम मिलन ने वर्तमान समय में कर साक्षरता और जागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और पेशेवरों को कर नीतियों और नियामक ढांचे में हो रहे बदलावों की जानकारी लगातार रखनी चाहिए। तकनीकी सत्र में नवीन आयकर अधिनियम-2025 के विभिन्न प्रावधानों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी। संजीव कुमार सक्सेना ने पंजीकृत गैर-लाभकारी संगठनों के लिए संशोधित कर व्यवस्था के अनुपालन संबंधी पहलुओं पर व्याख्यान दिया। वहीं सीए आशीष कपूर ने खातों की पुस्तकों और वैधानिक अभिलेखों के संधारण से जुड़े आवश्यक प्रावधानों की जान...