चाईबासा, अप्रैल 8 -- जगन्नाथपुर, संवाददाता। मंगलवार को हाटगम्हारिया स्थित राजकीयकृत 2 उच्च विद्यालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शिविर लगाया गया। इस अवसर पर जिला प्रधान सत्र न्यायाधीश सह प्राधिकार के अध्यक्ष मो. साकिर और सचिव रवि चौधरी के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। वक्ताओं ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को नशापान से दूर रहने की सलाह दी। कहा कि नशा धन की बर्बादी के साथ-साथ तन, मन और जीवन को भी नुकसान पहुंचाता है। युवा वर्ग इसे चुनौती मानकर ही स्वस्थ नागरिक बन सकता है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि एक स्वस्थ नागरिक ही देश का सच्चा सिपाही हो...