प्रयागराज, अप्रैल 9 -- सेंट जोसेफ कॉलेज में नए एलकेजी बैच (2026-27) के लिए विद्यारंभ समारोह गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केजी के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि एवं वक्ता फादर सेबेस्टियन फ्रांसिस ने विशेष सत्र में अभिभावकों को विद्यालय की दृष्टि, पाठ्यक्रम एवं अपेक्षाओं के बारे में जानकारी दी। प्रधानाचार्य फादर वॉल्टर डी'सिल्वा, हेडमास्टर फादर मेल्विन पाइस, मिडिल स्कूल एवं केजी प्रशासक फादर ग्लैडविन फर्नांडीस, स्कूल काउंसलर अपर्णा रंजन, कॉलेज कोऑर्डिनेटर ज्योति दुबे एवं केजी कोऑर्डिनेटर सौम्या प्रकाश उपस्थित रहीं। संचालन डेज़ी डेनियल व धन्यवाद ज्ञापन जेम्स मार्टिन ने दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.