चम्पावत, दिसम्बर 15 -- लोहाघाट। इंटर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में विद्यामंदिर ने गुरुकुलम को नौ विकेट से हराया। गुरुकुलम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट पर 66 रन बनाए। जवाब में विद्यामंदिर की टीम ने 5.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंयायर निखिल माहरा, प्रवेश कोहली, स्कोरर रोहन रहे। कार्तिक सामंत को प्लेयर और टूर्नामेंट का पुरस्कार दिया गया। आयोजन में आयुष गोस्वामी, कार्तिक सामंत, अमन रावत ने सहयोग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...