पीलीभीत, अप्रैल 4 -- बीसलपुर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य वीरेंद्र मिश्रा सेवानिवृत्त हो गए। लंबे समय तक पूर्व में प्रधानाचार्य रहे डा. रविशरण सिंह चौहान को फिर से प्रधानाचार्य पद पर तैनाती दी गई है। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कालेज में नवागत प्रधानाचार्य डा. रविशरण सिंह चौहान ने दोबारा प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी संभाल ली है। शिक्षकों व प्रबंध कमेटी ने नए प्रधानाचार्य का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रबंधक विष्णु कुमार गोयल, अध्यक्ष महेश चंद्र अग्रवाल, पूर्व प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...