मैनपुरी, मई 23 -- कोतवाली क्षेत्र के विद्यापुर गांव के निकट से जुआ खेल रहे तीन जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। औंछा रोड कटघर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार शुक्रवार की शाम पुलिस बल के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी की विद्यापुर के निकट कुछ लोग ताश खेल रहे हैं और बड़े-बड़े दांव लगा रहे हैं। सूचना पाकर उपनिरीक्षक पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे और मौके से तीन जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही 52 ताश के पत्ते और 5580 की नकदी बरामद की गई। पकड़े गए जुआरियों ने अपना नाम मातादीन पुत्र सोनेलाल निवासी रमईहार मैनपुरी, इनाम सिंह उर्फ नेम सिंह पुत्र रामसनेही लाल निवासी लाहुरीपुर थाना बिछवां, संजू पुत्र रंगलाल निवासी घनराजपुर थाना कुरावली बताए। यह भी पढ़ें- जुआ खेलते दो गिरफ्तार इन आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा...