वाराणसी, फरवरी 13 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ के जीआईएस लैब में गुरुवार को 'डिज़ाइन, डेवलपमेंट एंड डिप्लॉयमेंट ऑफ 3-डी अर्बन स्पैटियल डेटा ट्विन (3-डी सिटी) फॉर वाराणसी सिटी विद मोबाइल एंड वेब बेस्ड डैशबोर्ड' विषयक व्याख्यान हुआ। मुख्य वक्ता एवं परियोजना के संकल्पक डॉ. संतोष त्रिपाठी ने वाराणसी के लिए विकसित अत्याधुनिक 3-डी अर्बन स्पैटियल डेटा ट्विन की संकल्पना और उसके क्रियान्वयन पर जानकारी दी। डॉ. त्रिपाठी ने मोबाइल एवं वेब आधारित डैशबोर्ड की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे प्रशासन और नीति-निर्माताओं को रियल-टाइम डेटा उपलब्ध होगा, जिससे निगरानी, संसाधन प्रबंधन और समस्याओं के त्वरित समाधान में मदद मिलेगी। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वंदना सिंह ने कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी शोध से जोड़ते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.