वाराणसी, मार्च 15 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ में अब नियमित शिक्षकों के साथ संविदा शिक्षकों को भी सेमिनार यात्रा अनुदान दिया जाएगा। शनिवार को कुलपति प्रो. एके त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित वित्त समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक पंत प्रशासनिक भवन स्थित सर्वपल्ली राधाकृष्णन सभागार में हुई। बैठक में काशी विद्यापीठ के पुनरीक्षित आय-व्ययक वर्ष 2025-26 और अनुमानित आय-व्ययक वर्ष 2026-27 को अनुमोदित किया गया। काशी विद्यापीठ ने वर्ष 2024-25 में वास्तविक आय 107.92 करोड़ रुपये के सापेक्ष 117.23 करोड़ रुपये का व्यय किया, इस सत्र में 9.31 करोड़ का वास्तविक घाटा हुआ। वर्ष 2025-26 में पुनरीक्षित आय 104.70 करोड़ के सापेक्ष 143.35 करोड़ का व्यय प्रावधान किया गया, कुल 38.65 करोड़ का घाटा हुआ। वर्ष 2026-27 की अनुमानित आय 98.18 कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.