वाराणसी, दिसम्बर 10 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में बुधवार को जेके महिला छात्रावास की लड़कियां धरने पर बैठ गईं। छात्राओं ने एक कमरे में तीन छात्राओं को रखने का विरोध किया। छात्राओं ने इस संबंध में कुलपति को ज्ञापन सौंपा। छात्राओं ने बताया कि हॉस्टल में मरम्मत कार्य के लिए कुछ महीने पहले उन्हें स्नातक छात्राओं के साथ शिफ्ट किया गया था। अब नए सिरे से हॉस्टल आवंटन में एक कमरे में तीन छात्राओं को रखा गया है। छात्राओं ने कहा कि इससे पढ़ाई के साथ ही कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...