वाराणसी, अप्रैल 30 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय में बुधवार को वाराणसी रीसायकलर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 'ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, अपशिष्ट से हरित ऊर्जा और सर्कुलर इकोनॉमी' पर जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पीयूष पांडेय रहे। कार्यशाला का उद्घाटन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संकाय अध्यक्ष प्रो. अखिलेश चंद यादव ने किया। संचालन डॉ. मनीष कुमार तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. रश्मि सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...