वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 10 से 12 जनवरी तक तीन दिवसीय आल इंडिया इंग्लिश टीचर्स कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 11 जनवरी को देशभर के विश्वविद्यालयों-महा‌विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षकों के संगठन 'एसोसिएशन फॉर इंग्लिश स्टडीज ऑफ इंडिया' (एईएसआई) का त्रिवार्षिक चुनाव भी होगा। संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रो. विकास शर्मा ने बताया कि कॉन्फ्रेंस एवं चुनाव में देश के समस्त राज्यों से 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...