लखीसराय, मार्च 27 -- लखीसराय। टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार विद्यापीठ चौक पर गुरुवार युवक को मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहचान विद्यापीठ चौक निवासी 32 वर्षीय मानस कुमार के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप स्थानीय पड़ोसी पर लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है। स्थिति सामान्य में बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...