विद्यापीठ के 17 विद्यार्थियों को मिलेंगे दो स्वर्ण पदक
वाराणसी, जुलाई 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में 28 जुलाई को 17 विद्यार्थी दोहरा स्वर्ण पदक प्राप्त करेंगे। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की मौजूदगी में होने वाले दीक्षांत के मंच से 26 विद्यार्थियों के बीच 43 स्वर्ण पदक वितरित किए जाएंगे। सत्र 2025-26 में विश्वविद्यालय में 49 पाठ्यक्रमों में कुल 56 विद्यार्थियों ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए हैं। इनमें छात्राओं की संख्या 43 एवं छात्रों की 13 है। यह जानकारी विद्यापीठ के वीसी प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने रविवार को केंद्रीय पुस्तकालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से बातचीत में दी। प्रो.त्यागी ने बताया कि स्नातक की सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बी.एस-सी.(ऑनर्स) कृषि की त्रिशा सिंह गौतम को भगवान दास स्मृति स्वर्ण पदक, बीएड. की निधि श्रीवास्तव को प्रो. ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.