वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। दीक्षांत समारोह के मंच से राज्यपाल आनंदी बेन पटेल की हिदायत के बाद काशी विद्यापीठ के छात्रावासों में मेस की पहल की गई है। मेस फीस 3030 रुपये महीना तय की गई है यानी छात्रों को 101 रुपये में एक दिन का भोजन मिलेगा। मुख्य गृहपति की तरफ से शुक्रवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई है। विद्यापीठ परिसर में इस सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को आठ अगस्त तक हॉस्टल आवंटन के लिए आवेदन का मौका दिया गया है। पहले वर्ष के लिए हॉस्टल फीस सात हजार रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही छात्रों को तीन महीने का मेस शुल्क 9090 रुपये भी अग्रिम जमा करना होगा। यह भी पढ़ें- जेपी विवि: व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन शुरू, पहली मेरिट सूची जारी शोधार्थियों के लिए डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास में भी कक्ष आवंटन शु...