वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। काशी विद्यापीठ में हॉस्टलों की बदहाली पर गुरुवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। पंत प्रशासनिक भवन के चैनल गेट पर ताला जड़कर छात्र धरने पर बैठ गए। एबीवीपी के बैनर तले धरने पर बैठे छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रहितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने हॉस्टलों की हालत पर चिंता जताई थी। इन्हें ठीक करने की चेतावनी भी दी थी। राज्यपाल के निर्देश पर उच्च शिक्षा मंत्री ने खुद हॉस्टलों और जिम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एबीवीपी के आकाश प्रताप सिंह ने कहा कि कई बार ज्ञापन सौंपे जाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। छात्र-छात्राएं लंबे समय से बुनियादी और शैक्षणिक समस्याओं से जूझ रहे हैं, ...