रांची, अप्रैल 7 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखण्ड मैथिली मंच रांची ने तीन दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह के प्रचार प्रसार और शहरवासियों को आमंत्रण देने के लिए हरमू मैदान से प्रचार रथ रवाना करेगा। प्रचार रथ दिन में हरमू मैदान से रवाना किया जाएगा। विद्यापति स्मृति पर्व का आयोजन हरमू मैदान में दस से 12 अप्रैल तक आयोजित होगा। मंगलवार को विनय कुमार झा की अध्यक्षता में हुई बैठक में समारोह की तैयारी की समीक्षा की गई। महासचिव जयंत कुमार झा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए बनी उपसमितियों के प्रभारी से जानकारी ली। बताया गया कि दस अप्रैल को मेन रोड स्थित विद्यापति के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद 11 बजे से विद्यापति दालान में साहित्यिक परिचर्चा और कवि गोष्ठी होगी। उसके बाद 11 एवं 12 अप्रैल को हरमू मैदान में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। बैठक म...