धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद। विद्यापति समिति धनबाद की कार्यकारिणी समिति की बैठक शिवकांत मिश्र की अध्यक्षता में हुई। जानकारी देते हुए महासचिव अमरनाथ झा ने बताया कि बैठक में आगामी पांच अप्रैल को होने वाली आमसभा की तैयारी की समीक्षा की गई। यह बैठक साढ़े दस बजे दिन से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम के दूसरे सत्र मे नई कार्यकारिणी समिति के पुनर्गठन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...