विद्यापतिनगर में वाहन जांच के दौरान पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार
समस्तीपुर, मई 25 -- विद्यापतिनगर। थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने दो युवकों को पिस्टल, बाइक और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। जबकि एक युवक भाग निकला। बताया गया है की विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन के बाहर विद्यापति स्मारक चौक से सुभानीपुर गांव जाने वाली सड़क पर वाहन जांच में कारवाई की गई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुलशन यादव, पिता रामश्लोक यादव एवं संजय यादव, पिता जगदीश यादव के रूप में हुई है। दोनों सीमावर्ती बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के समसीपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर एएसआई संदीप कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़कर तलाशी ली गई, जिसमें उनके पास से एक पिस्टल बरामद हुई है। पु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.