समस्तीपुर, मार्च 14 -- विद्यापतिनगर(समस्तीपुर),निज संवाददाता। विद्यापतिनगर थाने की मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने घर से बुलाकर युवक निलेश कुमार झा को गोली मार दी। गंभीर हालत में इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। निलेश झा मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत के वार्ड 5 निवासी पप्पू झा का पुत्र था। बताया जाता है कि निलेश को कोई अज्ञात व्यक्ति पहले स्थानीय निजी क्लीनिक में इलाज के लिए ले गया था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उसे बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय ले जाने लगे। हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना के पीछे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। वहीं, गोली किस परिस्थिति में और किसने मारी, इसे लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही...