समस्तीपुर, फरवरी 16 -- विद्यापतिनगर। महाशिवरात्रि पर विद्यापतिधाम मंदिर में रविवार की देर रात शिव विवाह महोत्सव संपन्न हुआ। मंदिर के विवाह मंडप में श्रद्धालुओं की खचाखच भीड़ के बीच विद्वान पंडित आचार्य शंभु झा ने विवाह का विधि विधान वैदिक मंत्रोचारण के साथ शुरू कराया। वही श्रद्धालुओं और महिलाओं की अपार भीड़ के बीच महिलाओं की विवाह गीत बर मिलल बौरहवा हे गौरा केना के दिनमा जैते हे..., हमसे भंगिया पिसाई न गणेश के पापा, हम नैहर जात बानी... सहित एक से बढ़कर एक नचारी व कोहवर की प्रस्तुति की गई। विवाह गीत से पूरा परिसर एवं विवाह मंडप का वातावरण भक्तिमय बना रहा। पंडित शंभु झा ने शंख पूजा के बाद भोलेनाथ के भेष में बने राम चौरसिया और पार्वती बने कलाकार अंकित गिरि के बीच ज्यो ही शिव विवाह की रस्म की शुरुआत किया, विवाह स्थल भोलेबाबा एवं माता पार्वती ...