बिहारशरीफ, जून 7 -- विद्याधन छात्रवृति के लिए छात्र करें आवेदन 2026 में 10वीं पास छात्र भर सकते हैं फॉर्म विद्याधन पोर्टल पर ऑनलाइन करें आवदेन बिहारशरीफ, निज संवाददाता। मेधावी व आर्थिक रूप से वंचित परिवारों के विद्यार्थियों के किलए विद्याधन छात्रवृति 2026 के लिए आवेदन लिया जा रहा है। विद्याधन पोर्टल के माध्यम से छात्र ऑनलाइन आवेदन भर सकते हैं। परिवार की वार्षिक आय दो लाख से कम होनी चाहिए। छात्र 2026 में 10वीं पास किया हो। मैट्रिक में न्यूनतम 75 फीसदी अंक या सीबीएसई वाले छात्रों का 7.5 सीजीपीए होना चाहिए। दिव्यांग छात्रों को 65 फीसदी या 6.5 सीजीपीए होना चाहिए। इसके लिए आवेदक का पासपोर्ट साइज फोटो, अंकपत्र, आय प्रमाण पत्र व छात्र के नाम से मेल आईडी होना चाहिए। यह भी पढ़ें- विद्याधन छात्रवृति के लिए छात्र करें आवेदन शिक्षा विभाग के राज्य परि...