मधेपुरा, सितम्बर 4 -- आलमनगर एक संवाददाता। 7 पूर्व मंत्री स्व. विद्याकर कवि की 101 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जयंती समारोह में कांग्रेस पार्टी सहित महागठबंधन के नेताओं ने बुधवार को उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। समारोह का संचालन कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह पन्ना ने किया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से पूर्व मंत्री रहे स्व. विद्याकर कवि सुदूर देहात में कई सुविधाओं को बहाल करते हुए शिक्षा का अलख जगाया। प्रखंड अध्यक्ष ने बताया कि स्व. विद्याकर कवि पहली बार 1957 में विधान परिषद सदस्य बने थे। जबकि 1972 से 1977 के बीच वे पीडब्लूडी व शिक्षा मंत्री पद पर आसीन रहे। जयंती समारोह में विभिन्न दलों के मुकुंद प्रसाद यादव, सनत कवि, रतन झा, कैलाश चौधरी, विरेंद्र चौधरी, नंदकिशोर सिंह, चंदेश्वरी राम, मा...