गोरखपुर, अप्रैल 13 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। ट्रांसफार्मर का तेल चोरी हो जाने के मामले में विद्युत उपकेंद्र रामगढ़ताल के अवर अभियंता इंद्रजीत वर्मा की तहरीर पर रामगढ़ताल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बीते शुक्रवार की देर रात जीडीए गेट के सामने लगे 400 केवीए के ट्रांसफार्मर का अज्ञात द्वारा तेल चोरी किए जाने का मामला सामने आया था। जिसकी वजह से ट्रांसफार्मर से जुड़े करीब 10 घरों की बिजली शनिवार देर शाम तक बाधित रही। अवर अभियंता ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.51 बजे विद्युत उपकेन्द्र तारामंडल के कन्ट्रोल रूम के नं. पर उपभोक्ता अग्रहरी ट्रेडर्स द्वारा बताया गया कि जीडीए आफिस के गेट के सामने लगे ट्रांसफार्मर में से तेल गिर रहा है। यह भी पढ़ें- ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, सैकड़ों घरों की बिजली गुल सुचना पर विभागीय कर्मचारियों द्वारा मौ...