नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Shreya Tyagi UPSC success story: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षा माना जाता है। आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और आईआरएस अफसर बनने का ख्वाब लिए हर साल करीब 9 से 10 लाख युवा इसका फॉर्म भरते हैं। लेकिन महज करीब 900 से हजार का ही चयन हो पाता है। सालों साल युवा छोटे गांवों, कस्बों और शहरों में इसकी तैयारी में डूबे रहते हैं। कई तो वर्षों की तैयारी के बाद भी प्रीलिम्स या मेन्स भी नहीं निकाल पाते। बहुत से अटेम्प्ट सीमा या अधिकतम आयु सीमा खत्म होने के बाद थक हारकर रेस से बाहर हो जाते हैं। ऐसे भी होते हैं जो इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद अगले प्रयास में प्रीलिम्स या मेन्स तक पास नहीं कर पाते, यानी फिर जीरो पर आ जाते हैं। लेकिन यूपीएससी की इस टेढ़ी राह में कई नगीने ऐसे भी होते हैं जो अपनी जादुई प्रतिभा के दम प...