विदेश से लौटा युवक एयरपोर्ट से लापता, राज्य सभा सांसद से गुहार
कुशीनगर, जून 17 -- कसया, हिन्दुस्तान संवाद। दुबई से भारत लौटते समय कसया तहसील के मधवापुर निवासी नितेश कुमार यादव (30) के लापता होने का मामला सामने आया है। व्यथित मां क्षूपा देवी ने राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह को पत्र लिखकर बेटे को सकुशल भारत भेजवाने की गुहार लगाई है।
मामले की पृष्ठभूमि राज्य सभा सांसद श्री सिंह को सौंपे पत्र के अनुसार मधवापुर निवासी नितेश कुमार यादव बीते 25 फरवरी को नयाल बिल्डिंग कान्सट्रक्टिंग एलएलसी नामक दुबई की कंपनी में कारपेंटर का काम करने गया था। बीते 7 जून को कंपनी ने उसे तीन अन्य बिहार निवासियों के साथ भारत भेजा। चारों एयरपोर्ट पर मिले। बिहार के तीनों साथी मन्नू कुमार यादव, इसराफिल अंसारी और अमित कुमार सकुशल घर पहुंच गए, लेकिन नितेश का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने बताया कि दुबई में कार्यरत मनोज कुमार निवासी गोरखपु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.