हल्द्वानी, जून 25 -- उत्तराखंड के हल्द्वानी में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। विदेश से पढ़ाई कर लौटा एक युवक महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। उसने बताया कि वह मानसिक तनाव से ग्रस्त था और खुशी चाहता था। ऐसे में उसने एक दोस्त की सलाह पर यह करना शुरू किया। उसने पकड़े जाने पर पुलिस पूछताछ में बताया कि ऐसा करने से उसे खुशी मिलती थी। घटना हल्द्वानी के नवाबी रोड की है। इसकी इस करतूत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। घटना 19 जून की बताई जा रही है। यहां एक घर से रात के समय महिला के अंडर गारमेंट्स चुराने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कोरोना महामारी के दौरान लौटा था आरोपी विदेश से पढ़ाई करके कोरोना महामारी के दौरान हल्द्वानी लौटा था। एक दोस्त की सलाह पर वह महिला के अंडरगारमेंट्स चोरी करने घर में घुस गया। पूछता...