आजमगढ़, फरवरी 4 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गांव में युवक का शव मंगलवार को विदेश से आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। खैरा गांव निवासी 36 वर्षीय वामिक अहमद करीब तीन वर्ष पूर्व कतर के दोहा गया था। वहां वह एक कंपनी में मजदूरी करता था। परिजनों का कहना है कि वामिक अहमद की दोहा में चार दिन पूर्व तबियत बिगड़ गई। उसे वहां के एक अस्पताल मेंभर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव विमान से दिल्ली पहुंचा और वहां से विमान से वाराणसी आया। वाराणसी से वाहन से उसका शव मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे घर आया। घर पर शव आतेही कोहराम मच गया। वामिक दो भाईयों में बड़े थे। उनकी पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी, बच्चे नहीं हैं। वामिक के परिवार के तीन सदस्यों की पूर्व में भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.