गोंडा, नवम्बर 27 -- गोण्डा। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्रा ने मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा डीएन सिंह, डा अतुल मिश्रा, अनिल वर्मा भी मौजूद रहे। अस्पताल में इस दौरान कई अव्यवस्थाएं भी सामने आईं। प्रतिनिधि ने बताया कि इसकी रिपोर्ट राज्यमंत्री को दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...