विदेश यात्रा साहब को पड़ी भारी; बिना मंजूरी जर्मनी गए फूड सेक्रेटरी IAS अम्बरीश कुमार APO
जयपुर, जुलाई 24 -- राजस्थान सचिवालय में पिछले कई दिनों से जिस "जर्मनी वाले IAS" की चर्चा प्रशासनिक गलियारों में गूंज रही थी, उस पर आखिरकार राज्य सरकार ने बड़ा फैसला ले लिया। फूड एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के सचिव IAS अम्बरीश कुमार को बिना अनुमति विदेश यात्रा पर जाने के मामले में तत्काल प्रभाव से APO (Awaiting Posting Orders) कर दिया गया है। सरकार ने उनके स्थान पर वरिष्ठ IAS अधिकारी रोहित गुप्ता को खाद्य विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। यह कार्रवाई इसलिए भी बेहद अहम मानी जा रही है क्योंकि बताया जा रहा है कि अम्बरीश कुमार 12 जुलाई को जर्मनी रवाना हो गए थे, जबकि विदेश यात्रा के लिए आवश्यक सरकारी अनुमति उन्हें नहीं मिली थी। प्रशासनिक हलकों में इसे सेवा नियमों के उल्लंघन के रूप में देखा जा रहा है।सचिवालय में कई दिनों से गूंज रहा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.