विदेश यात्रा करने पर लगेगा टैक्स? पीएम मोदी ने बताया गलत, बोले- जरा सी भी सच्चाई नहीं
नई दिल्ली, मई 15 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स या सेस लगाएगी। पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक मीडिया संस्थान की खबर को शेयर करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से गलत है। इसमें जरा भी सच्चाई नहीं है। विदेश यात्रा पर इस तरह की पाबंदियां लगाने का तो कोई सवाल ही नहीं उठता। हम अपने लोगों के लिए 'इज ऑफ डूइंग बिजनेस' और 'इज ऑफ लीविंग' को बेहतर बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।क्या है मामला? दरअसल, एक मीडिया संस्थान में ये खबर चल रही थी कि सरकार विदेश यात्रा पर टैक्स/सेस या अतिरिक्त चार्ज लगाने पर विचार कर रही है। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि इस प्रस्ताव पर उच्च स्तरीय स्तर पर चर्चा चल रही है। हालांकि, अब पीएम नरेंद्र मोदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.