गोपालगंज, जनवरी 2 -- मांझागढ़ । एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के छवही तक्की गांव के एक युवक की विदेश में हृदयगति रुकने से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार गांव का बाबर अली पिछले पांच वर्षों से अबू धाबी में एक नीजी कम्पनी में रहकर काम करता था। पिछले माह भाई के शादी में वह छुट्टी पर घर आया था। छुट्टी खत्म होने के बाद ग्यारह दिन पूर्व ही वापस अबू धाबी लौट गया। जहां पिछले शुक्रवार को काम के दौरान अचानक उसकी हृदयगति रुक गई। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना से परिजनों के उपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक चार भाइयों में सबसे छोटा भाई था। उसे चार वर्ष की एक बेटी भी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...