रांची, अप्रैल 1 -- झारखंड सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए 'गुरुजी सस्टेनेबिलिटी डॉक्टोरल स्कॉलरशिप' योजना शुरू करने की घोषणा की है। यह योजना सभी वर्गों के लिए होगी, जिसका उद्देश्य युवाओं को विदेश में स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के संस्थानों में शोध को प्रोत्साहित करना है। सरकार के अनुसार, योजना के तहत हर वर्ष 10 चयनित छात्र पीएचडी के लिए विदेश भेजे जाएंगे, जो दुनिया के प्रतिष्ठित विवि, जैसे- इम्पीरियल कॉलेज लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूनिवर्सिटी ऑफ बर्मिंघम, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिन्स्टर, यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग व ऑक्सफोर्ड इंडिया सेंटर में राज्य सरकार की संयुक्त साझेदारी के साथ शोध कार्य कर सकेंगे।यूके यात्रा पर सीएम ने रखा था प्रस्ताव पिछले दिनों दावोस और यूके यात्रा के दौरान मुख्यमं...