देहरादून, सितम्बर 26 -- नई टिहरी। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मालविका प्रियदर्शनी ने विदेश में रोजगार प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं एवं नागरिकों को विदेश रोजगार के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, अवैध एजेंटों तथा फर्जी रोजगार प्रस्तावों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने अपने पत्र के माध्यम से बताया कि विदेश में रोजगार के लिए हमेशा सुरक्षित एवं वैधानिक माध्यमों का ही उपयोग करें। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्रालय की ओर से 'विदेशी रोजगार (वर्क वीजा, वर्क परमिट आदि) के अवसर तलाशते समय धोखाधड़ी से बचें' इसलिए अभियान के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 1983 के बाद अधिनियम की धारा 2(क) के अंतर्गत शामिल व्यक्तियों को सुरक्षित एवं वैधानिक माध्यम से विदेश रोजगार प्राप्त करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।क्षेत्रीय पासपोर्ट अध...