आजमगढ़, अगस्त 13 -- फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी युवक की चार दिन पूर्व कुवैत में हत्या हो गई थी। मंगलवार की शाम शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। बुधवार को दुर्वासा धाम पर अंतिम संस्कार किया गया। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के यूसुफपुर गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल चौहान छह माह पूर्व कुवैत गया था। चार दिन पूर्व कमरे में रहने को लेकर साथी के साथ उसका विवाद हो गया। मारपीट में राहुल चौहान की मौत हो गई। चार दिन बाद मंगलवार को उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। इसकी सूचना मिलने पर रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। शव पहुंचने पर पत्नी अचेत हो गई। चार साल पूर्व राहुल की शादी हुई थी। उसका एक पुत्र और एक पुत्री है। घटना के बाद से पत्नी साधना सहित परिवार के लोग रो-रो कर बेहाल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...