रांची, जून 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। एक तरफ दिल्ली में जहां कॉकरोच जनता पार्टी ने पहली सभा की, वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने युवाओं को देश विरोधी गतिविधियों में शामिल करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि युवा विदेश में बैठे चंद लोगों की कठपुतली नहीं बनेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रांची पहुंचे नितिन नवीन ने प्रबुद्ध सम्मेलन के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी का नाम लिए बगैर तकरीबन 40 मिनट के संबोधन में कहा कि देश का युवा निर्माण करना चाहता है। लेकिन युवाओं के जरिए एंटी इस्टैब्लिशमेंट वर्ग तैयार करने की कोशिश हो रही है। नितिन नबीन ने कहा कि युवाओं के लिए हजारों स्टार्टअप हम कर रहे, लेकिन कुछ लोग युवाओं को नेगेटिव पॉलिटिक्स के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को वह चेतावनी देते हैं कि भारत का य...