गुड़गांव, जुलाई 11 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में पैर पसार रहा गैंगस्टर्स का सिंडिकेट अब समाज के सबसे कमजोर तबके को अपना निशाना बना रहा है। विदेश में बैठकर रंगदारी और हत्या का नेटवर्क चला रहे अपराधियों के निशाने पर अब आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के परिवारों के युवा हैं। युवाओं को कम समय में रईस बनने का झांसा देकर अपराध के उस दलदल में धकेला जा रहा है, जहां से वापसी का कोई रास्ता नहीं बचता। हाल ही में गुरुग्राम के सुशांत लोक में हुई पुलिस मुठभेड़ और अन्य बड़ी वारदातों ने इस कड़वी सच्चाई को एक बार फिर उजागर कर दिया है. यह भी पढ़ें- गैंगस्टर ने गुरुग्राम के आठ से ज्यादा नामी लोगों को दे चुका है धमकीथार, स्कॉर्पियो और रील कल्चर का मायाजाल गैंगस्टर्स इन युवाओं को फंसाने के लिए सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम) का स...