फतेहपुर, जनवरी 27 -- खागा/विजयीपुर। कोतवाली क्षेत्र के संग्रामपुर निवासी एक युवक की फेसबुक मैसेन्जर आईडी से आए मैसेज पर विश्वास कर किशनपुर थाना क्षेत्र के युवक से 1.70 लाख रूपए ठग लिए गए। पीड़ित ने पहले साइबर क्राइम की हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। अब किशनपुर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। महेशपुर मठेठा के निवासी राम सिंह पुत्र रामकृपाल के फेसबुक मैसेन्जर में उसके दोस्त संग्रामपुर निवासी नीरज पाल की आईडी से 8 दिसंबर 2025 को एक मैसेज आया। सऊदी अरब में काम कर रहे नीरज पाल की आईडी से आए मैसेज में कहा गया कि 'मैंने आपके खाते में छह लाख रूपए भेज दिए है। अगले 24 घंटे में धनराशि के्रडिट हो जाएगी। प्रमाण के लिए एक रसीद भी भेज दी। सेण्डर ने कहा कि जब मैं आऊं तो मुझे दे देना। इसके कुछ देर बाद फिर से मैसेज आया कि मेरा...