नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय बजट 2026 में सरकार की ओर से विदेश में पढ़ाई के लिए भेजी जाने वाली राशि पर टैक्स कलेक्टेड एट सोर्स (टीसीएस) को पांच प्रतिशत से घटाकर दो प्रतिशत करने के फैसले को दिल्ली के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने राहत देने वाला कदम बताया है। डीयू में प्रोफेसर जीएस टुटेजा का कहना है कि इससे शिक्षा का अंतराष्ट्रीयकरण होगा। एक तरफ जहां कुछ देश भारत पर टैरिफ लगा रहे हैं, वहीं दूसरी तरह भारत छात्रों को प्रोत्साहित कर रहा है। दिल्ली देश के प्रमुख शिक्षा केंद्रों में शामिल है, जहां से हर साल बड़ी संख्या में छात्र उच्च शिक्षा के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और यूरोपीय देशों का रुख करते हैं। अब तक विदेश में पढ़ाई के लिए फीस और अन्य शैक्षणिक खर्चों के लिए राशि भेजने पर पांच प्रतिशत टीसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.