मुजफ्फर नगर, जनवरी 29 -- क्षेत्र के गांव बरला निवासी ताजिम पुत्र शाहरून ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसने 2025 में वीजा बनवाने के लिए अप्लाई किया था। उसके पास गल्फ कम्पनी बैंगलोर की डिस्टीब्यूटर रूचिका घोष का फोन आया, और वीजा बनवाने और नौकरी लगवाने की बात कही। तथा कम्पनी के मैनेजर असलम से भी बता कराई और तीन लाख 15 हजार रुपये की मांग की। उसने रूपन विश्वास, श्यामदास व सरस्वती मालकर के खाते में आनलाइन तीन लाख 15 हजार रुपये भेज दिए। आरोपियों ने उसे इतिहाद एयरबेस में दुबई भेजने के लिए एग्रीमेंट पर साइन पर करवा लिए। इसके बाद आरोपियो ने उसका फोन भी रिसिव करना बंद कर दिया है। आरोपियो ने धोखाधड़ी से विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये हडप लिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...