गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- -न्यायालय के आदेश पर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, पुलिस जांच में जुटी लोनी, संवाददाता। विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से 1.5 लाख रुपये ठग लिए। कोर्ट के आदेश पर अंकुर विहार थाने में महिला समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।लोनी थाना क्षेत्र की गिरी मार्केट में रहने वाले शाहबाज को अंकुर विहार थानाक्षेत्र में रहने वाले दंपति मोहम्मद तारिक उर्फ राहिब व उसकी पत्नी तबस्सुम ने दो वर्ष पहले दुबई में परिचित की कंपनी में नौकरी दिलाने की बात कही थी। दंपति ने इसके एवज में उससे 1.5 लाख रुपये मांगे थे। शाहबाज ने बताया कि दंपति ने उसे अपना घर भी दिखाया। उन्होंने दंपति पर विश्वास करते हुए रुपये दे दिये। आरोप है कि दंपति ने 30 सितंबर वर्ष 24 को घर बुलाकर तीन अक्तूबर की दुबई का टिकट व वीजा दे दिया। इस पर वह दो अक्तूबर को दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.