मऊ, फरवरी 5 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से तीन लाख 22 हजार की ठगी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में न्यायालय के आदेश पर कोपागंज थाने की पुलिस ने में मुख्य आरोपी सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के ग्राम लैरोबेरुआर निवासी मनोज राजभर पुत्र सुरेन्द्र राजभर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि आजमगढ़ जनपद के थाना महाराजगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नौबरार तुर्कचारा निवासी अरविन्द यादव विदेश भेजने और नौकरी दिलाने का दावा करता था। उसने पासपोर्ट और वीजा बनवाने के नाम पर धीरे-धीरे रुपये लेने की बात कही। पीड़ित के अनुसार कुल तीन लाख 22 हजार रुपये आरोपी को दिए, लेकिन न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही वीजा। आरोप है कि 15 नवंबर 2025 को अरविन्द यादव तीन अज्ञात व्यक्तियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.