विदेश में नौकरी के नाम पर 18.36 लाख की ठगी का आरोप
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लाख 36 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए नाथूपुर निवासी सर्वेश कुमारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि उसने अपने बेटे विनीत कुमार को यूके में नौकरी दिलाने के लिए रुपये दिए थे।प्रार्थना पत्र के अनुसार सर्वेश कुमारी ने अपनी करीब 11 बीघा जमीन और ट्रैक्टर बेचकर 7 अक्तूबर 2024 को उक्त लोगों को 18 लाख 36 हजार रुपये दिए। महिला का कहना है कि उसके पास रकम देने से संबंधित साक्ष्य और प्रमाण मौजूद हैं। आरोप है कि उसके पुत्र को दो बार फर्जी टिकट देकर विदेश भेजने का झांसा दिया गया लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा गया। महिला ने आरोप लगाया कि रुपये वापस मांगने पर उसे लगातार टालमटोल कर परेशान किया गया। प्रार्थना पत्र में कहा गया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.