रिषिकेष, अप्रैल 19 -- नॉर्वे में नौकरी लगाने का झांसा देकर छिद्दरवाला के एक युवक ने एक करोड़ रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित को धोखाधड़ी का अहसास हुआ। पीड़ित की नामजद तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रायवाला कोतवाली पुलिस के मुताबिक रविंद्र थापा, निवासी ग्राम ठाकुरपुर, प्रेमनगर, देहरादून ने शिकायत देकर बताया कि वह ऑनलाइन माध्यम से एसबी फ्लाइंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के संचालक संदीप सिंह बिष्ट, निवासी छिद्दरवाला के संपर्क में आया। विदेश में नौकरी के लिए बातचीत के बाद संदीप से उसके कार्यालय में मुलाकात हुई। बताया कि वह विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कंपनी चलाता है। यूरोप, कनाडा, नर्वे, जर्मनी और अमेरिका आदि देशों में नौकरी दिलाने के लिए खुद की कंपनी को वैध भी बताया। यह भी बताया कि उसकी कंपनी की विद...