गुड़गांव, सितम्बर 2 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। हरियाणा की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने पहली बार विदेश में छिपे चार भगोड़े गैंगस्टर पर 10-10 लाख रुपये का इनाम घोषित करने का प्रस्ताव तैयार किया। प्रस्ताव तैयार कर हरियाणा पुलिस के महानिदेशक अजय सिंघल को भेज दिया गया है। इस कदम का मकसद विदेशों से चल रहे इंटरनेशनल क्राइम नेटवर्क की कमर तोड़ना है।पहली बार विदेश में बैठे गैंगस्टर पर इनाम घोषित करने की तैयारी है। हरियाणा एसटीएफ की मोस्ट-वांटेड लिस्ट में शामिल गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, गैगस्टर रोहित गोदारा, गैंगस्टर रणदीप मलिक और गैंगस्टर अनिल पंडित का नाम शामिल है। सभी गैंगस्टर पर हत्या, टारगेटेड किलिंग, रंगदारी और संगठित अपराध जैसे मामलों में मुख्य आरोपी हैं。

विदेश से चला रहे गैंग चारों गैंगस्टर हज़ारों किलोमीटर दूर बैठकर भी हरियाणा और दूसरे राज्य...