जमशेदपुर, जून 18 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर की बेटी तान्या सिंह ने अमेरिका की धरती पर खेल के मैदान में परचम लहराया है। कैलिफोर्निया में रहने वाली तान्या सिंह कैलिफोर्निया की अंडर-14 फुटबॉल टीम की सदस्य हैं, जिसने हाल ही में न्यूयॉर्क की टीम को हराकर प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खिताब अपने नाम किया। सफेद ड्रेस में नजर आने वाली यह टीम अब पूरे अमेरिका में चर्चा का विषय बन गई है।खास बात यह है कि तान्या का पारिवारिक जुड़ाव अब भी जमशेदपुर शहर से गहरा बना हुआ है। उनकी दादी मंजू सिंह आज भी टेल्को के खड़ंगाझार में रहती हैं और हर मैच को टीवी पर देखकर अपनी नातिन के प्रदर्शन पर गर्व महसूस करती हैं। मंजू सिंह बताती हैं कि मेरी नातिन ने विदेश में जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। उसकी मेहनत और लगन पर मुझे गर्व है।तान्या की मां रचना सिंह भी कमाल की खिलाड़ी रही हैं।...