बहराइच, मार्च 20 -- कैसरगंज थाने के सोनारी निवासी मुद्दसिर व उसके एक साथी ने गोंडा जिले के मनकापुर थाने के फिरोजपुर निवासी अनिल कुमार वर्मा पुत्र हीरालाल वर्ना मैं तो व बक्सरा निवासी रवि शुक्ला पुत्र गोकरन प्रसाद शुक्ला को अगस्त माह में विदेश में अच्छी पगार पर काफी शाप में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख नौ हजार की मांग की। रवि शुक्ला ने उसके कहने पर मुस्तफा टूर एंड ट्रेवल्स के यहां अपना पासपोर्ट रख दिया। रवि ने साठ हजार मोहम्मद मुद्दसिर के खाते व पच्चीस हजार नगद दिया। जब एग्रीमेंट आया तो काफी शाप की बजाय अन्य ट्रेड निकला। अनिल व रवि ने जब इन धोखेबाजों से अपना पासपोर्ट व धन मांगा। तो धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...