नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- अगर आप विदेश नीति और कूटनीति की दुनिया को करीब से समझना चाहते हैं तो आपके लिए एक बेहतरीन मौका आया है। विदेश मंत्रालय ने अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के दूसरे टर्म के लिए आवेदन मंगाए हैं। यह इंटर्नशिप अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक चलेगी और इच्छुक छात्र-छात्राएं मंत्रालय के आधिकारिक इंटर्नशिप पोर्टल पर 27 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रोग्राम छात्रों को मंत्रालय के रोजमर्रा के कामकाज को नजदीक से देखने और समझने का मौका देता है। इसमें विदेश नीति कैसे बनाई जाती है, उसे कैसे अमल में लाया जाता है और मंत्रालय आम भारतीय नागरिकों से किस तरह जुड़ता है, इन सबकी जानकारी इंटर्न्स को मिलेगी। चुने गए उम्मीदवारों को संबंधित डिवीजन के हिसाब से काम सौंपा जाएगा, जिसमें रिसर्च करना, रिपोर्ट तैयार करना और मौजूदा घटनाक्...