पटना, जून 19 -- उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश भ्रमण में अधिक व्यस्त रहते हैं, इसलिए उन्हें बिहार में हो रहा चौतरफा विकास दिखाई नहीं देता। झूठ और फरेब की राजनीति के कारण जनता ने उन्हें 25 सीटों तक समेट दिया है। उपमुख्यमंत्री जदयू दफ्तर में जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद शुक्रवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के आवास प्रकरण में लालू प्रसाद का नीतीश कुमार पर आरोप लगाना आपत्तिजनक है। यह आवास नीतीश कुमार ने ही तो दिया था। नीतीश कुमार ने ही उन्हें सुरक्षा दी और अन्य सुविधाएं मुहैया कराईं। लालू प्रसाद के पुत्र को दो-दो बार उपमुख्यमंत्री बनाया। लालू प्रसाद जो आरोप लगाए हैं, वैसी राजनीति नीतीश कुमार नहीं करते। ऐसे में नीतीश कुमार पर इस तरह के आरोप लगाना...