विदेश भेजने के नाम 5.55 लाख की ठगी
रुद्रपुर, जुलाई 24 -- नानकमत्ता। कोरिया भेजकर तीन वर्ष का वीजा और 80 हजार रुपये प्रतिमाह नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.55 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इन्द्रजीत सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी ग्राम सिद्धा ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मार्च 2025 में उसकी मुलाकात दलजिंदर सिंह निवासी राजगोमाल, जिला जालंधर (पंजाब) से नानकमत्ता में हुई थी। आरोप है कि दलजिंदर सिंह ने कोरिया भेजने और वहां तीन साल का वीजा तथा 80 हजार रुपये मासिक वेतन वाली नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: विदेश भेजने के नाम पर ठगे डेढ़ लाख, केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.